अजमेर, 15 सितम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री मेहाराम विश्नोई 18 सितम्बर, 2017 सोमवार को विद्युत उपभोक्ताओं/आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए जनसुनवाई करेंगे।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि सोमवार 18 सितम्बर, 2017 को प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक माकडवाली रोड, पंचशील नगर स्थित विद्युत भवन में जन सुनवाई करेंगे। विद्युत उपभोक्ता, उपभोक्ता संगठन, किसान संगठन, स्वयं सेवी संगठन, आम नागरिक, कर्मचारी एवं कर्मचारी संगठन सुझाव देने एवं शिकायतों के समाधान के लिए सोमवार 18 सितम्बर, 2017 को प्रबंध निदेशक से मिल सकते है। जनसुनवाई का यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार को जारी रहेगा जिसमें यथा संभव उपभोक्ताओं एवं आमजन को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जाएगें।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कोई उपभोक्ता संगठन, किसान संगठन पूर्व में सूचित कर अपनी विद्युत संबंधी समस्या अथवा सुझाव देने एवं शिकायतों के समाधान हेतु प्रबंध निदेशक से मिलना चाहे तो उन्हें भी सुविधानुसार समय देने हेतु प्रयास किए जाएगंे।
—000—
दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना
20 स्थानों पर लगेंगे 17 सितम्बर को शिविर
अजमेर, 15 सितम्बर। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (12वीं योजना) के अन्तर्गत 19 जून, 2016 से घरेलू कनेक्शन जारी करने हेतु बिजली सबके लिए योजना प्रारंभ हो गई थी। इस अभियान के तहत 17 सितम्बर को अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्रा के 10 सर्किल में कुल 20 शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री मेहाराम विश्नोई ने बताया कि योजना के अन्तर्गत ऐसे घरेलू आवास जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के बाद भी विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं उन सभी को भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ए.पी.एल. व बी.पी.एल. परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन दिए जाएगें। यह शिविर 17 सितम्बर को नागौर एवं राजसमंद में 3-3, उदयपुर, चित्तौड़गढ, प्रतापगढ भीलवाड़ा, झुंझुनूं एवं सीकर में 2-2 तथा अजमेर एवं डूंगरपुर में एक-एक स्थान पर लगाए जाएगें। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि यह शिविर राजसमंद सर्किल में ताल, मजहेड़ा एवं टसोल में शिविर आयोजित होंगे। नागौर सर्किल में कुकरोद, भारनी एवं श्रीबालाजी में शिविर आयोजित होंगे। झुंझुनूं सर्किल में चैसारी एवं वाहिदपुरा में शिविर लगेंगे। सीकर सर्किल में नगवा एवं हरदास का बास में शिविर लगेंगे। भीलवाड़ा मंे दांतरा एवं बीहाडा में शिविर लगेंगे। उदयपुर में वालोलिया एवं अम्बावा में शिविर लगेगें। चि☻त्तौड़गढ़ सर्किल में बरदाना एवं भादसोढ़ा में शिविर लगेगें। प्रतापगढ़ सर्किल में रोहनिया एवं लोहागढ़ में शिविर लगेंग। डूंगरपुर सर्किल मंे लोरावल में शिविर लगेगा। अजमेर सर्किल मंे बामनहेड़ा में शिविर लगेगा।