भगवान राम के जीवन चरित्र के वृतांत संजीव मंचन नवरात्र से

bikaner samacharबीकानेर 15/9/17। भगवान राम के जीवन चरित्र के वृतांत संजीव मंचन नवरात्र से होगा। जिसमें मर्यादा पुरूषोत्तम के जन्म से राजतिलक और वन गमन से पुनः वापसी तक कि कथा का चित्रण अनेक पात्रों द्वारा लक्ष्मीनाथ मंदिर में रात को किया जाएगा। श्रीराम कला मंदिर संस्था द्वारा होने वाली भव्य रामलीला दशहरे तक आयोजित की जाएगी ।शुक्रवार कों होटल वृदांवन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि संस्था द्वारा रामलीला करते करीब 14 साल हो गये लेकिन लक्ष्मीनाथ प्रांगण में सात साल से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस दौरान रामलीला के सभी रुपों को स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचन किया जाता है। इसके लिए तैयारियों शनिवार से शुरु हो गई और रिहर्सल पिछले एक महिने से बडा बाजार में की जा रही है। संस्था के सदस्य इस धार्मिक कार्य अपनी अहम भूमिका निभाते है। संस्था के संरक्षक नारायण प्रसाद छंगाणी ने बताया कि रामलीला के आयोजन के लिए भामाशाहों का पूरा सहयोग रहता है जिससे ये रामलीला का लगातार आयोजन होता जा रहा है। संस्था के सचिव अभिराम दत्त गौड़ ने बताया कि रामलीला से दो दिन पहले लक्ष्मीनाथ मंदिर से बडा बाजार तक स्वागत गेट बनाये जायेंगे जिससे आम लोगों को पता चले सके की रामलीला का आयोजन होता है। साथ ही प्रचार के लिए एक टैक्सी पूरे क्षेत्र में घुमाई जा रही है जो क्षेत्र के प्रत्येक गली मौहल्ले मे जाकर प्रचार कर रही है। जोशी ने बताया कि रामलीला का आयोजन रोजाना शाम 8 बजे से रात्रि बजे तक मंचन किया जायेगा। इस मौके पर विष्णु प्रकाश भादाणी, अशोक कुमार सेवग, रामेश्वर छंगाणी उपस्थित थे। इस दौरान भामाशाहों द्वारा रामलीला के पोस्टर विमोचन किया गया।
– जयनारायण बिस्सा

error: Content is protected !!