बीकानेर। संत कंवरराम सिन्धी समाज ट्रस्ट एवं भारतीय सिन्धु सभा महानगर के तत्वावधान तथा समग्र समाज के सहयोग से असुचंड महोत्सव के तहत आज सोमवार 18 सितंबर को नवाचार करते हुए परदेसियों की बगेची स्थित झूलेलाल जी का मंदिर में दीपमाला सजाई गई। महिलाओं द्वारा पल्लो मछली पर सवार भगवान झूलेलाल जी के प्रतिरूप के सम्मुख दीपकों को सजाते हुए महाआरती की गई।
मातृशक्ति रूक्मणी वलीरमानी, भारती ग्वालानी, कमला सदारंगानी, ज्योति नवानी, कांता हेमनानी, निर्मला हरवानी ने पल्लव डाल कर अरदास करवाई। मनीष भगत, घनश्याम सदारंगानी, तेजप्रकाश वलीरमानी ने दीप प्रज्वलित कर पूजा कार्यक्रम का शुभारम्भ करवाया। लक्ष्मी ग्वालानी, कविता हेमनानी, कल्पना ग्वालानी, भगवानी हेमनानी, माया देवी एवं मंडली ने सिन्धी लोक भजनों की प्रस्तुति दी।
पूजन-अर्चन कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने बगेची में किए गए विकास कार्यों का अवलोकन कर वहां श्रमदान कर रहे समाजसेवकों को सराहा तथा बड़े हॉल-मंदिर में स्थापित शिवजी, काली माता सहित देवी देवताओं के दर्शन किए।
ट्रस्ट के किशन सदारंगानी, श्याम वाधवानी ने बताया कि असुचंड के दिन मुख्य समारोह के तहत 21 सितंबर को 151 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाएगा। सुबह सात बजे धोबीतलाई स्थित गली नंबर 11 में कंवरराम धर्मशाला में बने झूलेलाल जी के मंदिर में पूजा अर्चना, अभिषेक एवं महाआरती के आयोजन होंगे। सुबह ही नौ बजे मातृशक्ति द्वारा सिंधी भजनों का कार्यक्रम होगा। समाज के युवा एवं वरिष्ठ कलाकार 10ः बजे कीर्तन एवं सत्संग करेंगे।
– किशन सदारंगानी
– तेजप्रकाश वलीरमानी
वास्ते ट्रस्ट कार्यकारिणी