कबड्डी में इन्द्रोई बनी विजेता, प्रतियोगिता का समापन आज

ramsarरामसर मे राउप्रावि अभे का पार में चल रही समिति स्तरीय प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन फाइनल मैंच में कबड्डी में इन्द्रोई विजेता और खारा राठोडान उपविजेता, खोखो में चाडार मदरूप विजेता और भाचभर उपविजेता तथा जिमनास्टिक में सेतराऊ विजेता और इन्द्रोई उपविजेता रही| एथेलेटिक्स में इन्द्रोई विजेता व खारा राठोडान उपविजेता रहीं |
सरपंच प्रतिनिधि रहमान खान नोहडी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार को प्रात 10 बजे पूर्व मंत्री अमीन खान के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रमुख प्रियंका मेगवाल की अध्यक्षता में होगा | इसमे पूर्व सांसद हरीश चौधरी, कांग्रेस जिलाध्य फतेहखान, प्रधान मेहरा समेजा, बीईईओ पन्नाराम चौधरी बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे |

error: Content is protected !!