महावीर इंटरनेशनल द्वारा 26/9 को 125 छात्रों को दी जाएगी यूनिफॉर्म

bikaner samacharबीकानेर 24 सितम्बर 2017। सेवा का पर्याय संस्था महावीर इंटरनेशनल, बीकानेर में 26 सितंबर को स्कूली छात्र -छात्राओं को निशुल्क स्कूल ड्रेस वितरण करेगी। इसका आगाज राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय नं. 15, जस्सूसर गेट के बाहर से होगा। इस विद्यालय के 125 छात्र एवं छात्राओं को यूनिफॉर्म का वितरण व्यवसायी सुरेश कुमार गोयल एवं माणक चंद सोनावत के सयोग से 26 सितंबर शाम 4 बजे माहेश्वरी भवन में किया जावेगा। मुख्य अतिथि महापौर नारायण चोपड़ा होंगे। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर पूरण चन्द राखेचा , सचिव वीर राजेंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष वीर महेंद्र जैन एवं अन्य पदाधिकारी व महापौर दान दाताओं को “भामाशाह सम्मान” से सम्मानित करेंगे।
संस्था के सहसचिव वीर डॉ एस सी मेहता ने बताया कि अगले चरण में इंदिरागांधी परियोजना के सरकारी विद्यालय में स्वेटर वितरण का कार्य किया जावेगा।

-मोहन थानवी

error: Content is protected !!