27 सितम्बर 2017 ,जयपुर/
दलित आदिवासी एवम घुमन्तू अधिकार अभियान राजस्थान ( डगर ) ने भीलवाड़ा ज़िले के बागोर थाना क्षेत्र के गूंदली गांव में 10 वी कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए नामजद आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है ।
डगर के संस्थापक भंवर मेघवंशी ने भीलवाड़ा पुलिस से मांग की है कि विद्यालय जा रही दलित छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण करके उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार करने के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करें और पीडिता तथा उसके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करावें ।
मेघवंशी ने पीडिता के परिजनों से बात करके मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तथा पुलिस महानिदेशक राजस्थान को भी पुख्ता कार्यवाही हेतु ज्ञापन भेजा है । मेघवंशी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर आरोपी गिरफ्तार नही हुये तो जिला व्यापी प्रचंड आंदोलन होगा ।
भवदीय
भंवर मेघवंशी
9571047777