देहात कांग्रेस का प्रदर्शन 28/9/17 को

bikaner samacharबीकानेर, 27 सितम्बर 2017। बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार की कमर तोड मंहगाई को बढाने की जन विरोधी नीति के खिलाफ कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला देहात कांग्रेस के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बताया कि देश एवं प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार बनी है तबसे मंहगाई को बढाने की नीति पर काम किया जा रहा है। गत 3 वर्षो में कच्चे तेल के दामों में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बेतहाशा कमी आई है, परन्तु भाजपा सरकार ने पेट्रोल व डीजल की दरो को कम कर राहत पहुंचाने के स्थान पर करों में वृद्धि कर पेट्रोल व डीजल को महंगा बना रखा है।
जिला प्रभारी भरतराम मेघवाल सह प्रभारीगण इत्यादि भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। गहलोत ने देहात कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं का 28 सितम्बर 2017 को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर पर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया है।

– मोहन थानवी

error: Content is protected !!