मोदी का पुतला फूंक कर कहा – बीएचयू कुलपति को हटाओ

bikaner samacharबीकानेर बुधवार, 27 सितम्बर 2017 । बीकानेर यूथ कांग्रेस फुल एक्शन में दिख रही है। बनारस हिन्दु विश्वविधालय में आन्दोलनरत छात्राओं पर शनिवार को हुए लाठीचार्ज के विरूद्ध कोटगेट से लेकर केईएम रोड स्थित प्रेम जी पॉइंट तक यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला व तख्तियां लेकर पैदल मार्च किया उसके बाद में मोदी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया।
लोकसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में मुख्य रूप से बी.एच.यू. के कुलपति को हटाने की मांग की गई।
इस अवसर पर लोकसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि बी.एच.यू. में छात्रोंओं के हॉस्टल में आए दिन एेसी छेडछाड की धटनाओं का होना आम बात हो गई थी।
परेशान छात्राओं ने समय-समय पर विश्वविधालय में शिकायत की लेकिन उन्होने दोषी सिरफिरों पर कोई कार्यवाही नही की इससे परेशान छात्राओं ने शान्तिपूर्वक आन्दोलन किया तो उन पर लाठी चार्ज करवा दिया। यूथ कांग्रेस बी.एच.यू. के कुलपति को तुंरत हटाने की मांग की करती है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि बी.एच.यू. में न्याय की मांग कर रही छात्रांओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करना भाजपा का ‘‘बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं‘‘ का नारा बकवास नजर आता है। जिया उरमान ने कहा कि बी.एच.यू. में छात्रांओं ने जब न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तो वहा के कुलपति ने उनकां राष्ट्र विरोधी करार दे दिया जो कि बहुत ही निन्दनीय है।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद पडिहार ने कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है तब से पुरे देश में छात्रांओं पर अत्याचार बढ़ा गया है।

ये थे मौजूद :-

आनन्द जोशी, पार्षद नन्दलाल जावा, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष शिवराज गोदारा, अरूण व्यास, आजम अली, किशनलाल इणाखिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनिता गौड़, रमजान कच्छवा, अम्बाराम इणाखिया, ललित तेजस्वी, नवनीत आचार्य, पार्षद मनोज नायक, तोलाराम सियाग, मगन महाराज सीताराम नायक अभिषेक पंवार, रामपुरिया कॉलेज छात्रसंध अध्यक्ष सोनवीरसिंह, जैन कॉलेज अध्यक्ष वरूण वारासा, सुमित कोचर कुलदीप विशनोई, विक्रम स्वामी, सुन्दर बैरड़, नितिन वत्स, मनोज सियाग, निकिता बाना, पूनमचन्द भाम्भू, मनोज कुमार, महेन्द्र कूकणा, ओमप्रकाश जाखड, श्रीकिसन गोदारा, धनराज गोदारा, मानसिंह ताखर, बजरंग सायच, सोहन चोधरी, मदन सियाग, राहुल जादूसगत मेक्स नायक, शिवरतन, सहीराम सारण,, मागीलाल खीचड़, श्योप्त सारण, आशा स्वामी, लेखराम धतरवाल, सुनिल सारस्वत, जेठाराम, रितेश सेवग, मुकेश चौधरी, रामचन्द्र, सगम चौपडा, मदनलाल भाम्भू, प्रमोद, भोजराज, रेंणु विशनोई, उषा राठौड़, रेखा, ममता शर्मा, गायत्री, अन्जू, करण, रामचन्द्र गहलोत, सुनिल, अब्दुल रहमान लोदरा, भीमसेन खिलेरी, श्रवणराम, नितिन जैन, लोकेन्द्रसिंह, कमला विशनोई, गोपीराम बिशनोई, तनवीर बिशनोई, रधुवीरसिंह, सीताराम डूडी,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!