बीकानेर 1/10/17। बीकानेर में दो अक्टूबर की संध्या 11हजार दीपों से झिलमिला उठेगी। यह होगा भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन के तत्वावधान में । यह संस्था अपनी 15 से अधिक सहयोगी संस्थाओं और बड़ी संख्या में नगर की शख्सियतों के साथ स्वदेशी अपनाओ, मिट्टी दीप जलाओं, मिशन माटी दीप कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसके तहत सभी लोग मिलकर 2 अक्टूबर, 2017 को संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक सत्यनारायण प्रजापति के निर्देश पर जूनागढ़ के समक्ष माटी के 11 हजार दीपकों की जगमग के बीच स्वदेशी अपनाओ का संदेश देंगे तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेंगे। कार्यक्रम के संयोजक किशन प्रजापत ने आनंद निकेतन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लालबहादुर शास्त्री की 113वीं जयंती के अवसर पर बीकानेर के ऐतिहासिक जूनागढ़ के आगे 2 अक्टूबर को सायं 6:30 बजे 11,000 दीप जलाकर पर्यावरण को बचाने की शपथ लेेंगे। इस अवसर पर स्वदेशी लघु शिल्पकारों द्वारा हस्तनिर्मित 11000 मिट्टी के दीपों की भव्य रोशनी के साथ दीपावली पर्व मिट्टी के दीप जलाकर मनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। साथ ही चायनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने एवं स्वदेशी अपनाने हेतु शपथ दिलाई जायेगी।
यह रहेंगे उपस्थित- महापौर नारायण चौपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, पं. रामेश्वरानन्द महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, डॉ. मीना आसोपा, चम्पालाल गेदर, के.एल. कुम्हार, पप्पूजी लखेसर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।
यह है सहयोगी- भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गनाइजेशन के साथ सहयोगी संस्थाओं में स्वदेशी जागरण मंच, वंदे मातरम मंच, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच, बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ मंच, बीकानेर गौशाला संघ, रजवाड़ा ज्वैलर्स, अखंड भारत मोर्चा, प्रजापति सेवा संस्थान तथा कुम्हार महासभा मुख्य रहेंगी।
यह रहे उपस्थित- प्रेसवार्ता व कार्यक्रम समन्वय बैठक में राजकुमार पारीक, अरविन्द ऊभा, सूरजमालसिंह नीमराना, भीष्म शर्मा, के.एल कुमार, भंवरलाल प्रजापत, रामलाल प्रजापत, प्रेम छींपा, चुन्नीलाल प्रजापत, शिव जाखड़ा, सुरेन्द्र चूरू, पवन प्रजापत, बलदेव सोनी, श्रवण प्रजापत, मधुसदन व्यास, लक्ष्मण ओस्तवाल आदि उपस्थित रहे।
– मोहन थानवी