सुबह सैर करने निकले तो मिले तनावरहित रहने के उपाय

kishangarh airport 1बीकानेर 10/10/17। सुबह सैर करने निकले लोगों को भ्रमण पथ पर प्रदर्शनी देखने को मिली जिसमें तनाव से मुक्त रहने के उपाय बताए गए थे। दरअसल मंगलवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस सप्ताह के तहत वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर मानसिक रोग संबंधी प्रर्दशनी का आयोजन मनोरोग चिकित्सा विभाग, पीबीएम अस्पताल, रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब, रोट्रेक्ट क्लब एवं डॉ अशोक सिंघल के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन बीकानेर पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि प्रधानाचार्य डॉ आर.पी. अग्रवाल थे। प्रदर्शनी में मानसिक रोगों से जुडी विभिन्न भ्रांतियों, तथ्यों, लक्षणों और उपचार की पद्वतियों के बारे में पोस्टर के माध्यम से आमजन को जानकारी दी गई। प्रदर्शनी की सभा को संबोधित करते हुए डॉ अशोक कुमार सिंघल ने समाज में मानसिक रोगों के प्रति व्याप्त भ्रांतियों के बारे में बताया और इलाज की अनिवार्यता पर बल दिया। डॉ के.के. वर्मा जी ने बताया कि वर्तमान समय में मनारोग चिकित्सा की पद्वतियों में काफी उन्नति हुई है, जिससे लगभग सभी मानसिक रोगों का शतप्रतिशत तक इलाज किया जा सकता है और रोगी को समाज के अंदर पुनर्वासित किया जा सकता है। रोटरी क्लब के पूर्व प्रांतपाल 2053 अरूण प्रकाश गुप्ता ने भारत में कार्य क्षेत्र में मानसिक परेशानियों के बारे में सर्वे करने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा द्रोपदी सुराणा, रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, सहायक आचार्य डॉ हरफूल सिंह और डॉ अनन्त कुमार राठी उपस्थित थे। प्रर्दशनी को सायं 08ः00 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुला रखा गया तथा सभी आंगतुकों को मनारोगो के बारे में जानकारी दी गई।
इसी क्रम में दोपहर 03ः00 बजे वायुसेना के जवानों के मानसिक स्वास्थ्य व समस्याओं पर वायुसेना स्टेशन नाल पर एक चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें वायुसेना के जवानों में व्याप्त तनाव को सही समय पर पहचानने एवं आवश्यकता पडने पर समुचित उपचार लेने संबंधी जानकारी दी गई।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!