बीकानेर 27 अक्टुबर। डूंगर कॉलेज में रोजगार प्रकोष्ठ के तहत दो दिवसीय कौशल शिविर सम्पन्न हुआ। प्रभारी अधिकारी डॉ. देवेश खण्डेलवाल ने बताया कि दो दिवसीय इस शिविर का आयोजन ग्लोबल टेलेन्ट ट्रेक पुणे के द्वारा आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण में लगभग 200 विद्यार्थियों को संचार एवं कौशल, प्लेसमेन्ट, समूह चर्चा, साक्षात्कार इत्यादि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया। पधारे हुए प्रशिक्षकों ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वार पूछी गयी जिज्ञासाओं को उचित प्रत्युतर के द्वारा शांत किया। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को साक्षात्कार के दौरान ध्यान में रखने वाली विभिन्न विधाओं के बारे में बताया। इस शिविर में पूणे के श्री धीरज मधुरंजन, श्री इन्द्र शर्मा आदि प्रशिक्षकों ने विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया।
प्राचार्य डॉ. बेला भनोत ने बताया कि इस प्रकार के शिविर के आयोजन से निश्चित रूप से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान होगें।
मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में उपाचार्य डॉ. सतीश कौशिक, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. शिशिर शर्मा रोजगार प्रकोष्ठ के डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. नरेन्द्र भोजक आदि ने विशेष रूप से इस शिविर में भाग लेने हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।