भारत की गौरवशाली संसदीय लोकतान्त्रिक शासन प्रणाली को मजबूत करने एवं विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को लोकतान्त्रिक ढ़ंग से हल करने के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर मंे इतिहास विभाग के सौन्जय से आज दिनांक 27.10.2017 को 14वीं युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. नारायण सिंह राव के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें बीकानेर संभाग की 3 टीमों ने सहभागिता की। प्रथम टीम प्रभुदान डिग्री महाविद्यालय, भोरूग्राम (न्यांगल बडी़) चुरू की थी। इस टीम में 38 छात्रों ने भाग लिया। द्वितीय टीम महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न अकादमिक विभागों की थी जिसमें 54 छात्रों ने भाग लिया। लोकसभा के स्पीकर की भूमिका प्रिया ने निभाई। तीसरी टीम एस.जे.डी. अग्रवाल (तोला) स्मृति महिला पी.जी. महाविद्यालय, राजगढ़, चुरू की थी जिसमें 30 छात्राओं ने भाग लिया। इस टीम की स्पीकर प्रियंका सोनी एवं नेता प्रतिपक्ष कुमारी ममता थी। तीनों टीमों के विपक्ष में सत्तापक्ष को अनेक मुद्दों पर घेरा व निरूत्तर कर दिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कुलपति, प्रो. भगीरथ सिंह ने छात्रों को संक्षेप में संसदीय प्रणाली की सरकार की विशेषताओं को बताया। प्रो. सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता से प्रेरित होकर अगर एक भी विद्यार्थी इस क्षेत्र में अग्रसर होता है तो इस प्रतियोगिता का आयोजन सफलीभूत होगा। सभी टीमों ने नोटबंदी, जीएसटी, भारत-चीन संबन्ध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, शिक्षा प्रणाली, कृषि, नक्सलवाद जैसी समस्याओं को उजागर किया। श्री योगेन्द्र शर्मा, पूर्व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्रो. गोवर्धन थेारी पूर्व विभागाध्यक्ष, लोक प्रशासन ने निर्णाय मंडल का कार्य किया।
इस प्रतियोगिता की आयोजन समिति के सदस्य डॉ. अम्बिका ढ़ाका, डॉ. धर्मेश हरवानी, डॉ. लीला कौर, डॉ. प्रगति सोबती, श्री अमरीश सिंह एवं डॉ. अनिल कौशिक थे जिन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम से 6 उत्कृष्ट प्रतिभागियों ममता, पूजा, भावना, (एस.जे.डी. अग्रवाल कॉलेज, राजगढ), शैली, राघवेन्द्र, (प्रभुदान डिग्री कॉलेज, चुरू) एवं प्रिया, आयूश, कमल पेडिया, करण सिंह राठौड़ (महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर) तथा उनके समन्वयकों यथा गंगाराम, अंजना शर्मा तथा डॉ. अम्बिका ढ़ाका को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रगति सोबती ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. लीला कौर ने किया।
जन सम्पर्क अधिकारी
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय
बीकानेर