बीकानेर। आज ग्राम, पंचायत, जिला राज्य स्तर पर हमें युवा नेतृत्व की
जरूरत है ताकि युवाओं के उत्साह कुछ नया करने की ललक से समाज देश को फायदा पहुंचे। अभी
से युवाओं के नेतृत्व को तराशा निखारा गया तो आने वाले समय में ये युवा, नेतृत्व की नई
परिभाषा गढ़ सकते हैं। ये उद्गार भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा ने नेहरू युवा केन्द्र
बीकानेर की ओर से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित तीन
दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर कहे।
उन्होंने आए प्रतिभागी युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि युवा आगे आएं और समाज गांव
के उत्थान के लिए नेतृत्व की बागडोर संभालें। विशिष्ठ अतिथि भाजयुमो नेता भूपेन्द्र शर्मा ने
कहा कि कहा कि ऐसे शिविरों में जब युवा एक-दूसरे से निरंतर संवाद करते हंै तो उनमें
नेतृत्व करने की क्षमता विकसित होती तथा झिझक भी दूर होती हैं। मुय वक्ता सरिता चांडक ने
सफलता किस तरह अर्जित की जा सकती है और सफल होने के लिये किन बातों की आवश्यवता है
इस पर व्यायान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा केन्द्र के राजस्थान मंडल
जयपुर के उपनिदेशक हरिशंकर शुक्ला ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के
लिए प्रशिक्षण जरूरी है। उन्होंने युवाओं से विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का
आहवान किया। जिला समन्वयक जे एल पंवार ने तीन दिवसीय शिविर में आयोजित होने वाले
कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। शिविर समन्वयक डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि
शिविर के प्रथम दिन ग्रामीण क्षेत्र में गठित युवा मंडल किस तरह से अपने गांव के विकास में
सहभागी बन सकें। इस पर भी प्रशिक्षण दिया गया। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार
द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जो ग्रामीण क्षेत्र के
लिये है उनके प्रति युवाओं को जागरूक किया गया। शिविर में जिले के विकास खंडों के 55
प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षक मनोज आचार्य,महावीर
विश्नोई,मनोहर सिंह ने भी विचार रखे।