मत्स्य भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जावेगी

siswali-newsफ़िरोज़ खान
सीसवाली 28 अक्टूबर । मीणा समाज द्वारा 31 अक्टूबर को पंचकुंडीय यज्ञ के साथ मत्स्य भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जावेगी । इससे पूर्व 30 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जावेगी । श्री मीणा समाज विकास संस्था के अध्यक्ष मदन गोपाल मीणा ने बताया कि 30 अक्टूबर को अंता रोड खाड़ी नदी की पुलिया से भव्य कलश यात्रा शुरू होगी । जो मुख्य मार्गो से होती हुई मीणा छात्रावास पहुंचेगी । इसके बाद जो लोग छात्रावास निर्माण हेतु जो भामाशाह है, उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। तथा समाज के पूर्व व वर्तमान विधायक तथा सांसद अधिकारियों का उद्बोधन सुनने को मिलेगा । समाज में फैली सामाजिक कुरीतियां दहेज प्रथा, बाल विवाह, अशिक्षा ,मृत्युभोज, इन को दूर करने की अपील की जावेगी । समाज के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं । मुख्य मार्गो की साफ सफाई एवं साज सज्जा का काम युद्धस्तर पर चल रहा है । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के हंसराज मीणा, हरिश्चन्द्र मीणा, लालचंद मीणा, राजेन्द्र मीणा, प्रेमचंद मीणा, राधेश्याम मीणा, सहित आदि लोग जुटे हुए है ।

error: Content is protected !!