विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी का सम्मान

SIDDHI KUMARIबीकानेर, 4 नवम्बर। गुरुनानक देवजी का प्रकाशोत्सव शनिवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी के गुरुद्वारा श्री नानकदेव में शबद, कीर्तन व लंगर के साथ मनाया गया। नानक देवजी के आदर्शों का स्मरण किया। प्रकाशोत्सव में विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी शामिल हुई उनका गुरुद्धारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सिंगार सिंह ने सरोपा भेंट कर सम्मान किया।
विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने लंगर प्रसाद में भी सेवाएं दी तथा संगत के लिए स्वयं ’’ वाहे गुरु सतनाम’’ के संकीर्तन के साथ रोटियां बटी तथा उनको सेककर पुण्य हासिल किया। उन्होंने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया तथा गुरुद्वारे में मत्था टेकर प्रदेश की खुशहाली व विकास की प्रार्थना की। सुश्री सिद्धि कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि गुरुनानक देवजी की वाणी व संदेश सर्वजनहिताय है। सबके लिए हितकारी गुरुनानकदेवजी की वाणी से प्रेरणा लेकर परोपकार कार्य करें।
फोटो कैप्शन
जयनारायण व्यास कॉलोनी के गुरुद्धारे में शनिवार को गुरुनानक देवजी के प्रकाशोत्सव पर लंगर प्रसाद तैयार करने में मदद करते हुए विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी।

error: Content is protected !!