फ़िरोज़ खान
बारां । बमनगंवा ग्राम पंचायत मुख्यालय की सहरिया कॉलोनी के 15 व लेदरा गांव के करीब 45 सहरिया परिवारों के अभी तक भी नये राशन कार्ड चालू नही होने के कारण इन परिवारों को राशन सामग्री नही मिल रही है । बमनगंवा के बाबू, लाखन, रजवा, विनोद, महेश, रामपाल, सतीश, हरमा, लक्ष्मण, नवल, तुलसी, दयाली, प्रकाश, संजय, विनोद के अभी तक भी नये राशन कार्ड चालू नही हुए है । इसी तरह लेदरा के सौकीन, राकेश, अतर सिंह, सतीश, कलर सिंह, पथरु, मान सिंह, महेंद्र, रामसिंह, प्रमोद, राजकुमार, लाल साहब, मेघनाथ, बीरन, लक्ष्मण, अशोक, धर्म सिंह, हंसराज, राजमल, रत्तीराम, रज्जु, सोनी, बबलेश, श्याम, सुरबीन, शिवदयाल, दिनेश, मुरारी, अमरसिंह, अजय सिंह, संजय, हरज्ञान, मंगल, मनोज, अजब सिंह, राय सिंह, भरोसी, मंगलिया, विक्रम, संती बाई, विजय सिंह, छटिया बाई, के राशन कार्ड अभी तक चालू नही हुए है । इस कारण इन लोगो को डीलर द्वारा राशन सामग्री का वितरण नही किया जा रहा है । वही इस सम्बंध में रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी हरलाल मीणा शाहाबाद ने बताया कि नये राशनकार्ड सिडिंग नही हुए होंगे इसलिए इनको सामग्री नही मिल रही है । नये उपभोक्ताओं को उपखंड कार्यलय पर राशन कार्ड सिडिंग करवाने के बाद ही डीलर द्वारा सामग्री का वितरण किया जा सकेगा ।