बीकानेर, 23 नवम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. छीपा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के 21 मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदौन्नति से कर्मचारियों में हर्ष की लहर व्याप्त है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री नरेन्द्रपाल सिंह की अध्यक्षता में मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभागीय पदौन्नति समिति की बैठक गत 6 नवम्बर को आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2016-17 और 2017-18 तक के पदों पर पदौन्नति कर दी गई। पदौन्नत होने वाले कर्मचारियों में 3 अनुभाग अधिकारी, 4 सहायक अनुभाग अधिकारी, शमिल हैं। इसके साथ ही लिपिक ग्रेड प्रथम के 6 पदों, सहायक लेखा अधिकारी द्वितीय 4, वरिष्ठ निजी सहायक 2 और निजी सहायक के भी 2 पदों पर कर्मचारियों को पदौन्नत किया गया है। लेखा अधीनस्थ सेवा में रिक्त पदों पर पदौन्नति से ये अब पद निरंतर बने रहेंगे।
जन सम्पर्क अधिकारी