जयपुर, 24 नवम्बर (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित कार्यालय ’’अकादमी संकुल’’ में शुक्रवार, 24 नवम्बर, 2017 को मासिक साहित्यिक (अदबी) गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अकादमी सचिव ईश्वर लाल मोरवानी ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता श्रीमती नन्दिनी पंजवानी ने की। गोष्ठी में डा.खेमचंद गोकलानी ने गज़ल ’’छा हून्दो’’, लक्ष्मण भंभानी ने व्यंग ’’बगू बागाई’’, कन्हैया अगनानी ने लेख ’’जागु सिन्धी जाग’’, डा.हरि जे.मंगलानी ने गज़ल ’’सुकलु समुन्डु त’’, भीलवाड़ा के साहित्यकार डा0एस0के0लोहानी ’’खालिस’’ ने कविता ’’तव्हांजो ऐतबार ऐं पहिंजी सुध’, गोन्दिराम माया ने लेख ’’गणतंत्र दिवस परेड ऐं सिन्धु झांकी’’ रमेश रंगानी ने कहानी ’’रिश्तनि में सियासतं’’, सुरेश सिन्धु ने लेख ’’बैले’’, नंदिनी पंजवानी ने कहानी ’’हथनि जूं लकीरू’, दयालदास ईसरानी ने गीत ’’धीउ हुजे हा’’, रोमा चांदवानी ने लेख ’’प्रो.राम पंजवानीअ जो सिन्धियत लाइ योगदान’’ एवं गोपाल ने आलेख ’’कीअ थिये सस्ताई’’ प्रस्तुत की।
गोष्ठी में अकादमी के पूर्व सदस्य, सिन्धी भाषी साहित्यकार, पत्रकार आदि उपस्थित थे।
(ईश्वर लाल मोरवानी)
सचिव