राज्य सरकार के चार वर्षः आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

तैयारियों के संबंध में हुई बैठक
meeting 4 yrsबीकानेर, 24 नवम्बर। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि 12 दिसम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सभी विभाग आपसी समन्वय रखते हुए निर्धारित समयावधि में सभी कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्राी आवास योजना, स्किल डेवलपमेंट, नरेगा, एमजेएसए, बीएसबीवाई के अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा एवं श्रमिक कल्याण सहित विभिन्न विभाग की व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए। प्रत्येक विभाग 30 नवंबर तक यह सूची उपलब्ध करवाएगा। इसके आधार पर लाभांवितों को जिला स्तरीय समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।
गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्त चाप, हीमोग्लोबीन एवं शुगर आदि की जांच के लिए शिविर लगाया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके लिए विद्यालय स्तर पर मॉडल तैयार करवाने होंगे तथा सर्वश्रेष्ठ मॉडल प्रदर्शनी में अवलोकनार्थ रखे जाएंगे। उन्होंने सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ई मित्रा, आधार पंजीयन, माइक्रोएटीएम आदि की सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग को जिले के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पर्यटन पर आधारित फिल्में बना कर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि 1 से 3 दिसम्बर तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की पंचायतवार तिथियों का निर्धारण करते हुए इनकी सूचना उपलब्ध करवाई जाए। इसी प्रकार 8 से 13 दिसम्बर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान एवं महाविद्यालय स्तर पर होने वाली निबंधन एवं आशूभाषण प्रतियोगिता की रूपरेखा से अवगत करवाने को कहा। उन्होंने रोजगार, सहकार मेला के आयोजन के सम्बंध में उचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। अधिकाधिक युवा रोजगार मेले का लाभ ले सकें, इसके लिए युवाओं को समय रहते सूचित किया जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) शैलेन्द्र देवड़ा, कोषाधिकारी योगिता गोयल, निगम उपायुक्त राष्ट्रदीप यादव, सहायक निदेशक लोक सेवाएं बिन्दु खत्राी, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हरि शंकर आचार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेन्द्र चौधरी, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एल डी पंवार, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता बंसत आचार्य, एसीपी सत्येन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
——
लंबित प्रकरणों का हो त्वरित निस्तारण-देवड़ा
बीकानेर, 24 नवम्बर। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं मुख्यमंत्राी हैल्पलाइन के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) शैलेन्द्र देवड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज हुए 89.91 प्रतिशत प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया है। इनके माध्यम से 34 हजार से अधिक लोगों को राहत पहुंचाई गई है। उन्होंने इस गति को बरकरार रखने तथा पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को तय समयावधि में ही निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हैल्पलाइन पर आने वाले प्रकरणों को एल वन एवं टू पर ही निस्तारित करने के प्रयास किए जाएं। प्रत्येक विभाग सीएम हैल्पलाइन के माध्यम से दर्ज प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करें। बैठक के दौरान निस्तारित एवं लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई।
—–
औद्योगिक जागरूकता एवं प्रोत्साहन शिविर 27 को
बीकानेर, 24 नवम्बर। राजस्थान वित्त निगम की ओर से 27 नवम्बर को चौपड़ा कटला परिसर स्थित निगम कार्यालय में सुबह दस से सायं साढ़े पांच बजे तक औद्योगिक जागरूकता एवं प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
निगम के शाखा प्रबंधक पी.एल.वर्मा ने बताया कि शिविर में उद्यमियों को निगम की विभिन्न आकर्षक ऋण योजनाओं, नए उद्यम स्थापित करने के लिए युवा उद्यमिता प्रोत्साहन येाजना, गुड बोरोवर्स के लिए गोल्ड कार्ड, प्लेटीनम कार्ड, एलेक्सी लोन एवं अन्य ऋण योजनाओं तथा पहले से स्थापित अन्य इकाइयों के लिए सरल एवं एफएएएस ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। निगम की युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना में ऋण की राशि 5 करोड़ रुपए तक है, जिसमें 150 लाख रूपये तक की ऋण राशि पर राजस्थान सरकार द्वारा ब्याज पर 6 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ़ऋण आवेदन करने वाले उद्यमियों को मौके पर ही ़ऋण पत्रावली भरवाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
—–

error: Content is protected !!