फ़िरोज़ खान
सीसवाली 7 दिसंबर ।
तिसाया श्रीनाल सड़क पर बीच रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाईकिल सवार बाप बेटे सहित मां घायल हो गयी ।
थाना अधिकारी सत्यनारायण सिंह ने बताया कि तिसाया गांव की तरफ से जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने श्रीनाल गांव से पीर बाबा के दर्शन कर लौट रहे मोटरसाईकिल चालक सोनू उसके पिता राम प्रसाद व माता रामभरोषी बाई जाति हरिजन निवासी सारोला गांव थाना सुलतानपुर को गंभीर रूप से घायल हो गए । जिनको प्राथमिक उपचार के बाद बारां के लिए रैफर कर दिया । इनका इलाज बारा अस्पताल में चल रहा है पुलिस ने पर्चा बयान लेकर मुकदमा दर्ज किया ।