बीकानेर रॉयल्स व नागवंशी ने जीता जिला स्तर का फाईनल मैच

Bikaner Boysबीकानेर। विश्व का सबसे बड़ा कंज्यूमर इंगेजमेंट कार्यक्रम ”वंडर सीमेंट साथ:7 क्रिकेट महोत्सव” लोगों का दिल जीत रहा है। तहसील और जिला स्तर पर मैच खेलने के बाद 51 विजेता टीमें अब टूर्नामेंट के जोनल स्तर में प्रवेश कर गई हैं। बीकानेर में जिला स्तर का फाईनल मैच महिलाओं में बीकानेर रॉयल्स और पुरुषों में नागवंशी बीकानेर ने जीता। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और 14,000 रूपए के नकद इनाम से सम्मानित किया गया। वंडर सीमेंट के निदेशक विवेक पाटनी ने कहा कि राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश तीनों राज्यों के लोगों ने हमारी अपेक्षा से कहीं बढ़कर इस आयोजन में दिलचस्पी दिखाई है। खिलाडिय़ों के जोश को देखकर हम अत्यन्त उत्साहित हैं। इस वर्ष हमें 60 से ज्यादा महिलाओं की टीमों का पंजीकरण प्राप्त हुआ। टूर्नामेंट में महिला खिलाडिय़ों की भागीदारी 1000 से अधिक रही है। श्री पाटनी ने बताया कि साथ:7 क्रिकेट महोत्सव के तहसील स्तर के मैचों में कुल 11 शतक, 79 अर्धशतक तथा 7 हैट्रिक बनाए गए। जिला स्तर के मैचों में भी खिलाडिय़ों ने दमदार प्रदर्षन किया। जनता ने भी जोरों-शोरों से खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया और मैचों का खूब आनंद उठाया। साथ:7 को जिला स्तर कि प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। लोगों का खेल के प्रति उत्साह अत्यंत प्रेरणादायी था। टूर्नामेंट के अगले स्तर के लिए विजेता टीमें अब 8 जोन पर भिड़ेंगी। प्रतियोगिता का फाईनल मैच 24 दिसंबर को झीलों की नगरी उदयपुर में भारतीय क्रिकेट टीम के भूतपूर्व कप्तान कपिल देव की उपस्थिती में होगा। इसका सीधा प्रसारण टीवी पर किया जायेगा।

error: Content is protected !!