समीरा परवीन ने किया बीकानेर का नाम रोशन

samira pबीकानेर। टाटा बिल्डिंग इंडिया समूह की ओर से गत वर्ष 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित अखिल भारतीय पर्यावरण विषयक निबंध प्रतियोगिता में तीस लाख विद्यार्थियों में से चयनित बीकानेर की समीरा परवीन का सम्मान 12 दिसम्बर 2017 को इंदौर में आयोजित समारोह में किया गया। समीरा परवीन बीकानेर के साहित्यकार और समाजसेवी अब्दुल रऊफ राठौड़ की सुपुत्री है। सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी बीकानेर के अध्यक्ष नदीम अहमद नदीम ने बताया कि इंदौर के जालसभा गृह में आयोजित समारोह में हास्य कवि राजीव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में समीरा परवीन को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा एक कैमरा भेंट किया गया।
इस निबंध प्रतियोगिता में समीरा परवीन ने तीस लाख विद्यार्थियों में प्रथम सौ विद्यार्थियों में स्थान बनाकर ना केवल अपने शहर बीकानेर का नाम रोशन किया है बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की है।
समीरा परवीन के बीकानेर आने पर कांग्रेसी नेता अब्दुल मजीद खोखर ने अपने निवास पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
समीरा परवीन की विशिष्ट उपलब्धि पर नगर के संस्कृतिकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस सम्मान को बीकानेर का गौरव बताया।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!