बीकानेर। सरकार ने हर वर्ग की प्रगति हेतु कार्य किए हैं। सबको शिक्षा, रोजगार के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं मिले इसके लिए राजस्थान सरकार ने हरसंभव प्रयास किए हैं। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने शुक्रवार को भाजयुमो पदाधिकारियों से कही। भाजयुमो जिला महामंत्री विक्की गहलोत ने बताया कि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, उपाध्यक्ष रवि पारीक, सत्यनारायण गहलोत, निर्मल गहलोत, संदीप भाटी, सादुल सिंह तथा राहुल मलिक आदि ने प्रदेशाध्यक्ष सैनी का पुष्पगुच्छ देकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि सरकार ने अपने वादे पूरे किए हैं और बीते चार वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। जिलाध्यक्ष भाटी ने कहा कि प्रदेशवासियों के हित में जारी लाभकारी योजनाओं से जनता को फायदा पहुंचा है वहीं सरकार के प्रति उत्साह नजर आया है।