राज्य मंत्री राइका का एक दिवसीय दौरा

IMG-20171217-WA0128फ़िरोज़ खान
बारां 17 दिसंबर । बारां अकावदा खुर्द में पशु पालकों से एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान पशुपालक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री गोरधन राईका ने पशुपालकों को बताया कि प्रदेश में मैं अब शीघ्र ही सरस डेयरी दूध की तरह ऊंटनी के दूध के मनी प्लांट को ले जाने की कवायद शुरू हो गई है। अब गाय भैंस और बकरी के दूध की तरह ऊंटनी का दूध भी लोगों को आसानी से मिल सकेगा सरकार की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है । उन्होंने बताया कि यह प्लांट सर्वप्रथम जयपुर में लगाए जाने का प्रस्ताव है । इसकी सफलता के बाद बीकानेर में खोला जाएगा उन्होंने बताया कि प्रथम प्रयास ऊंट पालक और ऊंटनी के दूध को बढ़ावा देने का था जिसके लिए मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था मुख्यमंत्री के प्रयास से ही यह कदम बढ़ाए जा रहा है । इसके अलावा मुख्यमंत्री की पहल और रायका के प्रयास से ऊंट को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है । जिस के लिए रायका ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार जताया रायका ने बताया कि ऊंटनी का दूध विभिन्न बीमारियों के लिए वरदान है । लेकिन इसकी गुणवत्ता की लोगों को जानकारी नहीं है । ऊंटनी का दूध ब्लड प्रेशर हार्ड विसंगत बच्चों और डायबिटीज जैसी अन्य घातक बीमारियों के लिए रामबाण औषधि का काम करता है । इसके लगातार सेवन से इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है । और पशु पालकों के लिए सरकार ने पशुओं के लिए बीमा योजना शुरू की है । जिनकी प्रीमियर राशि का आधा भुगतान पशुपालक करेगा और आधा भुगतान सरकार करेगी एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पहल से केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया था जिसके बाद फूड सेफ्टी सिक्योरिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ऊंटनी के दूध के क्रय-विक्रय को मानक घोषित कर दिया अब केवल यह राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में कहीं भी खरीदा और बेचा जा सकेगा इससे उत्पादकों को गाय भैंस के दूध की तरह ही दूध का मूल्य प्राप्त होगा और रोजगार के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी सरकार ने पशु पालन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए क्षेत्र में भी कारगर कदम उठाया है । पशुपालक प्रदेश उपाध्यक्ष मेघराज रायका ने बताया कि मुख्य मंत्री और राज्यमंत्री गोवर्धन रायका के प्रयास से किसानों और पशुपालकों के लिए कई योजनाएं शुरु की गई हैं । और अन्य कारगर योजना शुरू करने का प्रस्ताव कर रही है । जो पशु पालन के क्षेत्र में वरदान साबित होगी इस दौरान प्रभु लाल देवासी हीरा लाल देवासी अर्जुन रेवारी राजाराम इंदर कलजी माधवराम रेवारी मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!