भाजपा की जीत पर वल्लभनगर क्षेत्र में भाजपाइयों में जश्न का माहौल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है कि भाजपा की लहर पूर्ण तरह बरकरार है – मेनारिया

menar-newsमेनार l गुजरात में बीजेपी सरकार बनने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में जश्न का माहौल है। ऐसा ही वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिला। यहां बीजेपी के प्रभारी गणपत लाल मेनारिया, चारों मंडल अध्यक्ष, अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी लाल मेनारिया , भाजयुमो किशन डांगी सहित कई भाजपा नेताओं ने अलग ही खुशियां मनाई एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी l गुजरात में बीजेपी आने पर बधाई संदेश के फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है और फोटो पर लोग जमकर बधाईयां दे रहे है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी जहां उत्साह के रंग में पूरी तरह से रंगी हुई है और देशभर के कार्यकर्ताओं में जश्न का दौर चल रहा है तो वहीं जीत की घोषणा के बाद भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाया। वल्लभनगर भाजपा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया ने गुजरात और हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने पर बधाई दी और बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है कि भाजपा की लहर पूर्ण तरह बरकरार है। गुजरात की जनता ने जातिवाद को नकार कर भाजपा की सरकार चुनी। इससे जाहिर होता है कि लोग अब रिफॉर्म चाहते हैं। जनता ने विकास के रास्ते को चुना है। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की देश के सिर्फ छह राज्यों में सरकार थी लेकिन आज ये फैलकर 19 राज्यों तक पहुंच गई है। वल्लभनगर भाजयुमो अध्यक्ष किशन डांगी ने बताया कि आने वाले समय में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक में भी हम भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजपाइयों ने पटाखे फोड़ कर तथा मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया। वल्लभनगर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी लाल मेनारिया-वाना ने भाजपा की जीत को मोदी के सुशासन की निशानी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से ही देशभर में भगवा छा गया है, जिससे आने वाले समय में निश्चित रूप से देश में विकास की गंगा बहेगी l

error: Content is protected !!