दिनांक 18.12.2017। गुजरात व हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावो में भारतीय जनता पार्टी की अपार सफलता पर बीकानेर (पश्चिम) विधायक डाॅ. गोपाल कृष्ण जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा दोनो प्रदेशो की जनता ने जो विश्वास भारतीय जनता पार्टी व भारत के लोकप्रिय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी में जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए सभी प्रदेशवासी बहुत बधाई के पात्र है।
गुजरात व हिमाचल की जीत ने यह साबित कर दिया कि भारत की जनता वंशवाद, तुष्टिकरण व विकास को अवरूद्ध करने वालो के साथ नहीं है अपितु श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ में विश्वास रखती है एवं यह प्रधानमंत्री मोदी जी के नीतियों की जीत हुई है।
दोनो प्रदेशो की जनता ने न केवल राजनीतिक पण्डितो की धारणाओं को गलत साबित किया बल्कि श्री नरेन्द्र मोदी के देश हित में लिए गए निर्णयों नोटबंदी (डिमोनेटाइजेशन), व जी.एस.टी. पर भी अपनी मुहर लगाई है।
गोकुल जोशी