महारानी किशोरी देवी स्कूल में प्रदर्शनी

kishori-1बीकानेर, 19 दिसम्बर। महारानी किशोरी देवी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में दो दिवसीय प्रदर्शनी मंगलवार को संपन्न हुई। प्रदर्शनी में स्कूल की छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, पेंटिंग, गृह उपयोगी सामग्री, अनुपयोगी वस्तुओं वे बनाई गई उपयोगी वस्तुओं और हस्तशिल्प वस्तुओं का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी को बड़ी संख्या में छात्राओं के अभिभावकों व परिजनों ने देखा तथा सराहा। प्रदर्शनी अवलोकन के बाद अग्रवाल महिला समिति, बीकानेर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पीती ने बताया की छात्राओं ने अपने कौशल व कला को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में स्वस्थ्य प्रतिस्पद्र्धा के साथ अपने में छुपी प्रतिभा को उजागर करने का मौका मिलता है।

error: Content is protected !!