*अम्बेडकर सर्किल जयपुर में जुटे राजस्थान के दलित समाज के संगठनों के पदाधिकारी।*
——-
जयपुर! भीमा कोरे गांव (महाराष्ट्र) में *दलितो के साथ मारपीट करने के विरोध में सोमवार को अम्बेडकर सर्किल जयपुर में राजस्थान दलित समाज के विभिन्न संघठनो की और से प्रदर्शन किया गया इस दौरान दलित समाज के सैकड़ो लोगो ने देश और प्रदेश में दलित समाज के लोगो के साथ बढ़ रहे अत्याचार और अन्याय की घटनाओ को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।*
*1 जनवरी को भीमा कोरा गांव में दलित समाज के निर्दोष लोगो पर लाठिया बरसाकर मारपीट की गई इस घटना में कई लोगो की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए इसके साथ ही राजस्थान में भी अनुसूचित जाती के लोगो के साथ आये दिन मारपीट और अत्याचार की घटनाये हो रही है इससे दलित समाज के लोग डरे हुए है, अगर सरकार ने ऐसी घटनाओ पर गंभीरता से कार्यवाही नहीं की तो आगामी दिनों में राजस्थान में बड़ा आंदोलन किया जायेगा।*
*विरोध प्रदर्शन के दौरान अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश महासचिव अनिल गोठवाल, मेघवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान सिंह निर्भय, अनुसूचित जाती विकाश परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद बिलोनिया, उपाध्यक्ष महेश ध्वनिया, अजा जजा आरक्षण मंच के अध्यक्ष जे पी विमल, अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव प्रभाती लाल बैरवा, वाल्मीकि समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कल्याणी, दलित मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ़ आरको, राजस्थान जाटव महासभा के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम बृजवासी, रैगर समाज नवनिर्माण महासमिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजुरानी कराड़िया, प्रदेशाध्यक्ष – युवा सुरेश आलोरिया, राकेश जाजोरिया, मुरारीलाल मौर्य, राजू शेरावत, मनोहर लाल उच्चेनिया, अखिल भारतीय रैगर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ एस के मोहनपुरिया, जिलाध्यक्ष जयपुर ओमकार बडेटिया, उपाध्यक्ष बृजमोहन दूडिया, कोषाध्यक्ष माधोराम मौर्य, प्रदेशाध्यक्ष -युवा भानु खोरवाल, जिलाध्यक्ष जयपुर ग्रामीण तरुण बाकोलिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।*
*सुरेश आलोरिया*
*9314149876*