राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस और किसान मसीहा छोटूराम का निर्वाण दिवस मनाया

15825ed2-0c46-447d-8192-b60584eaa923बाड़मेर
नेहरू नगर स्थित जाट चेरिटेबल ट्रस्ट के सभागार में प्रथम स्वंत्रता संग्राम 1857 के अमर शहीद महा बलिदानी राजा नाहर सिंह का 160 वा बलिदान दिवस और किसान मसीहा चौ छोटूराम का निर्वाण दिवस मनाया गया। जिसमे गणमान्य बुद्धिजीवियों ,समाज के युवा एवं वरिष्ठ ने हिस्सा लिया,ज्ञात रहे कि भारत के इतिहास में राजा नाहरसिंह ही प्रथम ऐसे राजा थे जिनको अंग्रेजों ने सरे आम लालकिले के सामने चांदनी चौक पर फांसी दी थी,और कहा था कि हकूमत के खिलाफ बगावत करने पर आपके राजा को तो फांसी टांग दिया है आप लोग ऐसा करोगे तो यही हश्र होगा। वीर नाहर के अंतिम बोल थेकि मेरे जाने के बाद आजादी की इस लौ को बुझने मत देना।

स्मृति कार्यक्रम में राष्ट्रीय जाट रत्न पत्रिका के सम्पादक व राष्ट्रीय जाट इतिहास साहित्य शोध संस्थान के संयोजक जसबीर सिंह मलिक ने महांपुरुषों पर व्याख्यान दे कर पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से अमर शहीदों की उपेक्षा की जा रही है महांपुरुषों को भुलाया जा रहा है,राजा नाहर सिंह आजादी के महानायक थे जिनकी कुर्बानी की वजह से हमे अंग्रेजो की गुलामी से आजादी मिली है , सम्पादक राजबीर राज्याण जाट महान पुस्तक ने किसान मसीहा चौ छोटूराम को नमन करते हुए बताया कि भारत के किसानों के उत्थान में दीनबन्धु किसान मसीहा चौधरी छोटूराम का बड़ा योगदान था।उपस्थित सभी लोंगो नेअपने महा पुरुषों को पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

स्मृति सभा में प्रधानमंत्री के नाम सर्वसम्मती से प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त के माध्यम से मांगपत्र भेजा गया।प्रस्ताव में मांग की गयी कि स्कूल व कालेजो के पाठ्य क्रमो में इन दोनों महापुरुषों के जीवनियां लगाई जाएँ दूसरा दिल्ली के चांदनी चौक में जहां अमर शहीद राजा नाहर सिंह कि समाधि पर भव्य स्मारक बनाया जाये,जिससे भारत का हर नागरिक गौरवांतित हो सके।

यह थे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य वक्ता इतिहासकार जसबीर सिंह मलिक ,सम्पादक राजबीर राज्यांन,डॉ वीरेंद्र मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव जोर सिंह,अधिवक्ता डालू राम सारण,समाजसेवी पूनमचन्द कड़वासरा,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपाराम सारण,उप जिला प्रमुख सोहनलाल लेगा,कुम्भाराम आर्य किसान फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष तारा चौधरी,बन्नाराम डूडी,श्रीमती अमृतकौर,इतिहासकार जोगाराम सारण,पप्पूराम गोदारा, जाट रत्न समाजसेवी सोनाराम ,डॉ आदर्श किशोर , चेनाराम जाट एकता मंच के जिलाध्यक्ष जोगेन्दर बेनीवाल,हरलाल छात्रावास के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सियाग,मूली चौधरी,महेंद्र सिंह भाम्भू,ललित सउ और कुंभाराम किसान फाउंडेशन के सदस्य सहित विभिन्न छात्रावास के छात्र छात्राओं सहित बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

मंच संचालन रमेश राढ़ ने किया,अंत में जाट चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव हुक्माराम ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान ललित साहू को राष्ट्रीय जाट महान और जाट पत्रिका का बाड़मेर का प्रभारी प्रचारक बनाया गया

error: Content is protected !!