बीकानेर 21 जनवरी 2018. चित्रों के माध्यम से मानवीय जीवन के कई रंगों की छवियां हमारे अंतस तक पहुंच कर हमें जीवन के यथार्थ से रूबरू तो कराती है। साथ ही नगर के चित्रकारों और कलाकारों की कला के माध्यम से हमारे वैभवशाली ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को नए ढंग से समझने का अवसर देती है । ये उद्गार श्री जुबली नागरी भंडार ट्रस्ट के 111वें स्थापना दिवस एवं चार दिवसीय बसंतोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आयोजित फोटो कला प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के सचिव आर.के. जायसवाल ने व्यक्त किए.।
संस्था के अध्यक्ष विद्यासागर आचार्य एवं डॉ. गिरजाशंकर शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नगर के कला जगत के वैभव को समझने का अवसर खासतौर से नई पीढ़ी को मिलता है | संस्था के नंद किशोर सोलंकी ने कहा कि नगर की गौरवशाली साहित्यिक संस्कृतिक यात्रा में सस्थां हमेशा सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करते हुए आगीवान रही है | फोटो ग्राफर अज़ीज़ भुट्टा ,बीजी बिस्सा , मनीष पारिक, नौशाद,राम भादाणी चिन्मय पाठक, बबलू व्यास, किशोर तंवर और राहुल व्यास के फोटोग्राफ की प्रदर्शनी 23 जनवरी तक आम जन के अवलोकन अर्थ सुबह से शाम तक नागरी भंडार स्थित सुदर्शना कला दीर्घा में जारी रहेगी |
चित्रों को सराहा :- इस अवसर पर कवि कमल रंगा, आनंद वि. आचार्य कासिम बीकानेरी, संजय पुरोहित, हरीश बी. शर्मा, सन्नू हर्ष आत्माराम भाटी, शिव शंकर भादाणी शिवाजी आहूजा,कुलदीप सिंह गहलोत, माजिद ख़ान ग़ौरी, धर्मेंद्र राठौड़,डॉ ब्राह्माराम चौधरी,आशा शर्मा गोवर्धन चौमाल, सुशील शर्मा, डॉ चंचला पाठक, पुखराज सोलंकी, पंकज पंवार, ललित सिंह,एडवोकेट पवन भाटी, एडवोकेट बिश्नोई,लोकेश झा, छगन सिंह गोपाल महाराज विधि बडौनी जाकिर हुसैन सहित गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया व सराहा।
– मोहन थानवी