बीकानेर 21 जनवरी। संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में मंगलवार को सुमंगलम कार्यक्रम का शुभारम्भ होने जा रहा है। प्राचार्य डॉ. बेला भनोत ने बताया कि सुमंगलम के तहत खेलकूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन 23 से 25 जवरी तक महाविद्याालय मंें होगा।
खेलकूद प्रभारी डॉ. बजरंग सिंह राठौड़ ने बताया कि खेलकूद गतिविधियां मंगलवार को प्रातः दस बजे से महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की जाएंगी जिसमें पांच सौ एवं पन्द्र सौ मीटर दौड़, गोला फेंक, एवं लम्बी कूद आदि प्रतियोगिताएं होगीं।
साहित्यिक गतिविधियां डॉ. प्रकाश अमरावत के निर्देशन में बुधवार को आयोजित होगीं जिसमें वाद विवाद, प्रश्नोतरी एवं निबन्ध प्रतियोगिता इत्यादि शामिल रहेंगीं। सांस्कृतिक गतिविधियां डॉ. शारदा शर्मा के निर्देशन में गुरूवार को राम रंग मंच पर आयोजित होगीं जिसमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, गायन, मूकाभिनय इत्यादि का मंचन किया जावेगा।
उपाचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने बताया कि इन गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को वार्षिकोत्सव के दौरान पुरस्कृत किया जावेगा।
(प्राचार्य)