मतदाता दिवस से संबंधित प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

exhibition 1बीकानेर, 24 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल गुप्ता ने बुधवार को सूचना केन्द्र सभागार में मतदाता जागरूकता से संबंधित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

दो दिवसीय प्रदर्शनी में चुनाव से संबंधित दुर्लभ फोटो, मतदान प्रचार के पुरातन माध्यमों, विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों द्वारा मतदान करने, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रपत्र 6, 7, 8 और 8 क, वीवी पैट सहित विभिन्न जानकारियां आमजन के अवलोकनार्थ रखी गई हैं। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निर्वाचन की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना चाहिए। उन्होंने इसकी प्रक्रिया का अधिकतम प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हरि शंकर आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष राजेन्द्र भार्गव, सहायक जनसंपर्क अधिकारी शरद केवलिया, भाग्यश्री गोदारा सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रातः 11 बजे राजकीय महारानी सीनियर सैकण्डरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवंत भाकर ने बताया कि इस दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स तथा 1 जनवरी 2000 को जन्मे मिलेनियम वोटर्स का सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार नेशनल क्विज कांपीटिशन के विजेता भी पुरस्कृत होंगे। कार्यक्रम के दौरान मतदान संबंधित शपथ दिलाई जाएगी।

—–

पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन

बीकानेर, 24 जनवरी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को रविन्द्र रंगमंच में सायं 5 बजे से सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा नगर विकास न्यास तथा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान् में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में वीणा कैसेट समूह के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा भी देशभक्ति एवं सांस्कृतिक भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह के दौरान ही महिला एवं बाल विकास विभाग के ‘खुशियां’ अभियान की शुरूआत होगी। अभियान से विभिन्न विद्यालय जुड़ चुके है। ‘खुशियां’ के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों, कच्ची बस्तियों तथा जरूरतमंद बच्चों को कपड़े, खिलौने, पाठ्य सामग्री आदि प्रदान की जाएगी।

—–

डॉटर्स आर प्रिशियस महोत्सव में आयुर्वेद विभाग की भागीदारी

बीकानेर, 24 जनवरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर डॉटर्स आर प्रिशियस महोत्सव के अन्तर्गत जिले में आयुर्वेद विभाग के द्वारा लगभग सौ आयुर्वेद चिकित्सकों (डेप रक्षक) ने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में लगभग आठ हजार विधार्थियों से सीधा संवाद किया एवं एक साथ राष्ट्रगान द्वारा देश की अखण्डता का सन्देश दिया।

विभाग के उप निदेशक डॉ. महावीर िंसह राठौड़ ने बताया किया कि प्रातः 10 बजे से 01 बजे के बीच बीकानेर जिले के कोन-कोने में डेप रक्षकों ने पहुचंकर कन्या भू्रण हत्या के विरूद्ध मजबूत सन्देश पावर पॉईन्ट प्रस्तुतीकरण एवं विडियो क्लिप के माध्यम से दिया तथा बेटी बचाओं अभियान पर आधारित संवाद का आयोजन कर स्वंय सेवक के रूप में योगदान दिया।

error: Content is protected !!