बाड़मेर 24 जनवरी
किसान बोर्डिग हाउस संस्थान ने सामान्य ज्ञान परीक्षा 2018 का आयोजन किया गया। परीक्षा संयोजक तोगाराम गोदारा ने बताया कि स्थानीय विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्रावास से 205 प्रतिभागियों व किसान कन्या छात्रावास में 270 छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
उन्होने बताया कि कक्षा स्तर पर प्रथम द्वितीय और तृतीय परीक्षार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। जिसमें कक्षा 9 -10, 11-12 और स्नातक स्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षक के रूप में धर्माराम जाखड़ व्याख्याता हुकमाराम व्याख्याता, मेघाराम, वीरमाराम गोदारा, गणपत चौधरी, अमृतकौर, सोनाराम के जाट ने वीक्षक के रूप में कार्य किया।
हुकमाराम पोटलिया
9462291387