सूर्य-सप्तमी पर लिया स्वदेशी एवं स्वच्छता का संकल्प

IMG_20180124_164222_HDRबीकानेर। महर्षि पतंजलि योग संस्थान की ओर से आज बुधवार को स्टेशन रोड़ स्थित गोल कटला में संजीवनी फिजियोथैरेपी हॉल में सुर्य सप्तमी के पावन पर्व पर स्वदेशी एवं स्वच्छता अपनाने का संकल्प दिलाया गया। योग शिक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि हमें अपने जीवन में देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए तभी भारत को विश्व गुरू बना सकते है। डॉ. अमित पुरोहित ने सार्वजनिक स्थानों के साथ ही आस-पास के गली-मौहल्लों में स्वच्छता रखने का आह्वान किया।

योग शिक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि सूर्य-नमस्कार से संपूर्ण शरीर में स्फूर्ती, ताजगी के साथ ही शारीरिक, मानसिक, आध्यमिक एवं बौद्धिक क्षमता तीव्र होती है। कार्यक्रम में पर मुकेश कुमार, तरूण पारीक, मनोज कुमार, विनीत प्रजापत, ललीत कुमार, संजय तापडिया, डॉ. अमित पुरोहित, शहजाद अली, एडवोकेट सोमदत्त पुरोहित, गगन मलिक उपस्थित थें।

दीपक शर्मा
योग शिक्षक, महर्षि पतंजलि योग संस्थान
बीकानेर

error: Content is protected !!