गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर करें जनसंपर्क : पवार

मेजर दलपत शक्ति संगठन की बैठक संपन्न
मेजर दलपत शक्ति संगठन की बैठक स्थानीय महावीर पार्क में पार्षद रविंद्र सिंह भाटी के मुख्य अतिथि व संगठन जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह पवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला महामंत्री गोविंद सिंह सोढा ने बताया कि बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि संगठन को अधिक से अधिक सदस्य बनाने चाहिए जिससे कि संगठन को मजबूती प्रदान हो जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह पवार ने कहा कि गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर जनसंपर्क व प्रचार कर नए सदस्य बनाने चाहिए वह प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर हमें संगठन के सदस्यों को जोड़ना होगा और हर पंचायत पर मेजर दलपत सिंह की जयंती मनाई जाए एवं मेजर दलपत सिंह देवली के नाम से जिले में सर्कल का निर्माण होना चाहिए व नगर परिषद क्षेत्र में मेजर दलपत सिंह के नाम से मार्ग का नामाकरण किया जावे और सभी संगठित रहकर कार्य करें संगठन में ही शक्ति है बैठक को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जेठूसिंह दांता चौहटन मंडल अध्यक्ष नवल सिंह परमार ने भी संबोधित किया बैठक में जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंह आजाद चौक गणपत सिंह कानोड़ जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह परिहार हाकम सिंह आगोर खेल मंत्री हाथी सिंह कपूरडी संगठन मंत्री नीम सिंह गंगासरा महामंत्री दुर्जन सिंह भाटी प्रवक्ता सवाई सिंह केकड़ वीर सिंह सोलंकी गजेंद्र सिंह राठौड़ भूपेंद्र सिंह पानल भानु प्रताप सिंह राठौड़ मनोहर सिंह आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

error: Content is protected !!