भाजपा की जीत पर जताई प्रसन्नता

बीकानेर। नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से भाजपा में खुशी की लहर छाई हुई हैं। भाजयुमो जिला देहात मंत्री पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि भाजपा ने त्रिपुरा में लेफ्ट का 25 साल का किला ढहा दिया है। तो वहीं मेघालय और नगालैंड में भाजपा ने जबरदस्त सुधार किया है। भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने कहा कि मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा की जनता ने यह करारा जवाब दिया है। भाजपा जनता के लिए काम करने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की जीत कोई साधारण जीत नहीं है, बल्कि यह शून्य से शिखर तक की यात्रा है।

error: Content is protected !!