डूंगर कॉलेज में मनाई अम्बेडकर जयंती

बीकानेर 13 अप्रेल। संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शुक्रवार को अम्बेडकर जयंती मनाई गई। मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि डुंगर कॉलेज में अम्बेडकर जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बेला भनोत ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने डॉ. अम्बेडकर को आधुनिक भारत के निर्माताओं की प्रथम पंक्ति में खड़े होने वाले महान सपूतों में एक बताते हुए उनके व्यक्तित्व चरित्र एवं कृतित्व पर प्रकाष डाला। उपाचार्य डॉ. सतीष कौषिक ने भी बाबा साहब के सिद्धान्तों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर एन सी सी प्रभारी डॉ. राजेन्द्र राजपुरोहित एवं मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अनेक संकाय सदस्य एवं एन सी सी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। युवा विकास केन्द्र के प्रभारी डॉ. रामकरण गहलोत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्राचार्य

error: Content is protected !!