सांस्कृतिक विरासत को अपने को संजोकर रखना है

‘इण्डियन नेशनल ट्रस्ट फॉर कल्चर हेरीटेज’’ (इन्टेक) द्वारा ‘‘विरासत बीकानेर’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत, बीकानेर की ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रोन्नति संबधी चर्चा एवं परिचर्चा कार्यक्रम स्थानीय रोटरी सभा भवन, बीकानेर में मेजर जनरल अभय कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। श्री गुप्ता ने कहा कि बीकानेर के लोक आपसी भाईचारा और अपणायत के रूप में विश्व विरासत है। इस सांस्कृतिक विरासत को अपने को संजोकर रखना है।
‘‘विरासत बीकानेर’’ कार्यक्रम में बीकानेर की पांच प्रतिभाओं का उनकी पृथक पृथक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के कारण सम्मानित किया। बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत के पारखी के रूप में श्री शिवराज छंगाणी, राष्ट्रसेवा एवं शूरवीरता के क्षेत्र में ब्रिगेडियर जगमाल सिंह जी, रोटेरियन श्री अरुण प्रकाश गुप्ता को समाजसेवा के लिए, ग्रामीण क्षैत्र में उदारता के साथ लम्बी चिकित्सा सेवा के लिए डॉ. सतार खिलजी और पर्यटन को बढावा देने के कारण श्रीमती तरूणा शेखावत का सम्मान किया गया। शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र और अन्य सम्मान सामग्री के साथ उपस्थित विभिन्न क्षैत्रों के विद्वानों के कर कमलों से सम्मान किया गया।
बीकानेर ‘‘इतिहास के झरोखे से’’ विषयक विचार श्रीमती सरोज राठौड़, सांस्कृतिक दीठ से समृद्ध बीकानेर की दृष्टि से श्री शिवराज छंगाणी और शूरमाओं की धरती बीकानेर पर ब्रिगेडियर जगमाल सिंह जी ने अपने विद्धतापूर्ण विचार सैनिक जीवन के संस्मरणों के साथ प्रकट किये।
यह विरासत कार्यक्रम बीकानेर स्थापना दिवस और विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष में किया गया।
समारोह में उपस्थित विद्वानों का स्वागत इन्टेक के को कनवीनर डॉ. नंदलाल वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार बुलाकी शर्मा, रवि पुरोहित, कृष्णलाल बिश्नोई, राजेन्द्र जोशी, बिशन मतवाला, क्षत्रीय महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत शोध अधिकारी, उषा गोस्वामी, डॉ. मंजुला बारहठ, पी. आर.लील, डॉ. कुलदीप बिठु आदि उपस्थित थे।
इन्टेक के सदस्य श्री मनमोहन कल्याणी, श्री हिंगलाज रतनू, भंवर सिंह भेलू, दिनेश सक्सेना ने भी चयनित विद्वानों का विभिन्न सम्मान सामग्री से सम्मान किया।
सभा के अध्यक्ष कर्नल हेमसिंह जी ने ब्रिगेडियर जगमाल सिंह जी का परिचय देते हुऐ, हमारी विलुक्त हो रही विभिन्न सांस्कृतिक धरोहर के प्रति चिन्ता व्यक्त की। पब्लिक पार्क की दुर्दशा के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया। श्री राजेश चुरा ने अरुण प्रकाश गुप्ता का तथा डॉ. नन्दलाल वर्मा ने सतार खिलजी का परिचय दिया। राजेन्द्र जोशी ने शिवराज जी, हिंगलाल रतनू ने श्रीमती तरूणा शेखावत का परिचय दिया। इन्टेक के कनवीनर पृथ्वीराज रतनू ने मुख्य अतिथि तथा अध्यक्ष महोदय का परिचय देते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम में बीकानेर के प्रसिद्ध ‘‘किर्ति स्तम्भ’’ के मूल स्वरूप को बनाये रखने का संकल्प पारित किया। अन्त में इन्टेक के सदस्य एवं प्रसिद्ध जनसंपर्क अधिकारी श्री दिनेश सक्सेना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

संवाद प्रेषक
मनमोहन कल्याणी
बीकानेर

error: Content is protected !!