डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ के प्रथम काव्य संग्रह का लोकार्पण रविवार को

बीकानेर/21 अप्रैल/कवि-कहानीकार डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ के प्रथम काव्य संग्रह ‘‘उड़ने को तैयार मन ’’ का लोकार्पण 29 अप्रैल, रविवार को होगा।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अजय जोशी ने बताया कि डॉ. रेणुका व्यास के सद्द प्रकाशित काव्य संग्रह ‘उड़ने को तैयार मन ’’ स्थानीय विकास प्रकाशन से प्रकाशित हुआ है, जिसका लोकार्पण आगामी 29 अप्रैल, रविवार को सांय 5ः15 बजे स्थानीय धरणीधर रंगमंच, श्रीरामसर रोड़, बीकानेर में होगा।
डॉ. जोशी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि-सम्पादक श्री भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ करेंगे तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं केन्द्रीय साहित्य अकादेमी में राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक श्री मधु आचार्य ‘आशावादी’ होंगे एवं विशिष्ट अतिथि कवि-आलोचक एवं महारानी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमाकान्त गुप्त एवं कवि-कथाकार श्री राजेन्द्र जोशी होंगे। समारोह के स्वागताध्यक्ष वरिष्ठ अध्ंिावक्ता (दिल्ली) डॉ. उमाशंकर व्यास होंगे। लोकार्पित कृति पर पत्रवाचन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चंचला पाठक करेगी तथा संचालन श्री संजय आचार्य ‘वरूण’ का होगा।

डॉ. अजय जोशी
समन्वयक

error: Content is protected !!