भागवत कथा स्थल पर भक्ति भाव से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

बीकानेर। मुरली धर व्यास काॅलोनी के श्री विश्वनाथ संन्यास आश्रम में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शुक्रवार को भक्ति भाव से सचेतन झांकियों के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। ब्रह्मनिष्ठ निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पुण्यानंद गिरि महाराज ने भागवत कथा श्रवण के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण पिछले जन्मों के पुण्योदय का फल है।

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पुण्यानंद गिरि ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने गीता में जो संदेश दिए है वे हर काल व परिस्थिति में प्रासंगिक है। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के संयोजक बैंक आॅफ बड़ोदा के पूर्व महाप्रबंधक आर.के. सोनी ने बताया कि कथा ज्ञान यज्ञ का लाभ अधिकाधिक लोगोें को दिलाने के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। बसें कथा स्थल से श्रद्धालुओं को पुनः गंतव्य स्थल पर छोड़ेगी। आर.के.सोनी, श्रीमती पाना देवी, सुरेन्द्र, विष्णु, नरेन्द्र, हरीश व जगदीश ने सपत्नीक भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप, भागवतजी और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पुण्यानंद गिरि महाराज का पूजन व आरती करवाई।

error: Content is protected !!