संसदीय सचिव पहुंचे ट्रोमा सेंटर, पूछी घायलों की कुशलक्षेम

बीकानेर, 21 अप्रैल। संसदीय सचिव डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल ने शनिवार को ट्रोमा सेंटर पहुंचकर, सड़क दुर्घटना में घायल हुए मकेरी गांव के ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछी तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के इलाज के बारे में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि पूगल तहसील के मकेरी गांव की एक बारात, शादी के बाद लौट रही थी। शनिवार को ही सूरतगढ़ तहसील के गोपालसर गांव के पास बस पलटने से हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद पीबीएम रैफर घायलों की कुशलक्षेम पूछने के लिए डाॅ. मेघवाल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान संसदीय सचिव के प्रवक्ता राकेश सहोत्रा, डूंगर सेन, मकबूल, अहमद नायच, छैलूसिंह, मारवाड़ जन सेवा समिति के रमेश व्यास, हरिकिसन राजपुरोहित, मनोज व्यास आदि मौजूद थे।
—–
विश्व पृथ्वी दिवस पर रविवार को आयोजित होगा कार्यक्रम
बीकानेर, 21 अप्रैल। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला पर्यावरण समिति के तत्वावधान् में रविवार को प्रातः 9 बजे पब्लिक पार्क परिसर स्थित उप वन संरक्षक कार्यालय में जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि महापौर नारायण चैपड़ा होंगे तथा अध्यक्षता वन संरक्षक दया सिंह दुल्लर करेंगे। समिति के सदस्य सचिव एवं उप वन संरक्षक डाॅ. आसू सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय पर्यावरण समिति द्वारा वर्ष 2017-18 मंे पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन, उन्नयन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 500 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
डाॅ. सिंह ने बताया कि आर.एन.बी. ग्लोबल यूनिवर्सिटी, नगर निगम उपायुक्त ताज मोहम्मद, गाढवाला के भागीरथ गोदारा, रामचन्द्र स्वामी, विजय सिंह एवं सेठ मोहनलाल ओमनारायण लखाणी चेरिटेबल ट्रस्ट नापासर को वृक्षवर्धक पुरस्कार, जगमाल सिंह अध्यक्ष, ग्राम्य वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति बीरमाना, आपणो गांव, डूंगरगढ़ सेवा समिति, मूलाराम नायक कोलायत, मोतीराम विश्नोई गांव बनिया नोखा, प्रेम कुमार विश्नोई और देवी लाल विश्नोई छत्तरगढ़ को वन प्रहरी पुरस्कार, ओ.पी. शर्मा तथा नीलम राजवी को वन विस्तारक पुरस्कार तथा हरिराम, विजय लक्ष्मी, रविन्द्र सिंह, मनरूप सिंह, जीरूदीन जोईया, बुद्धराम एवं जैसाराम माली को वनपालक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

error: Content is protected !!