कादम्बिनी क्लब द्वारा नवकिरण प्रकाशन के सहयोग से प्रकाशित साझा काव्य संकलन “काव्य सुगंधा” का लोकार्पण 20 मई को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में शाम 5.30 बजे होगा. इस अवसर पर इस संकलन में शामिल रचनाकारों को “कादम्बिनी क्लब सृजन सम्मान २०१८” से नवाजा जाएगा. क्लब संयोजक डॉ. अजय जोशी ने बताया कि इस संकलन का सम्पादन डॉ.कृष्णा आचार्य ने किया है. इस अवसर पर क्लब के जिन सदस्यों की गत वर्ष में पुस्तकें प्रकाशित हई हैं उनको भी यह सम्मान अर्पित किया जाएगा. इस आयोजन के समन्वयक गिरिराज विशिष्ट अतिथि डॉ. मदन सैनी और श्री लूणकरण छाजेड होंगे.कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री राजेंद्र जोशी होंगे और अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री शिवराज छंगानी करेंगे.
डॉ. अजय जोशी
संयोजक, कादम्बिनी क्लब मो. ९४१४९६८९००