बीकानेर, 18 मई। जयपुर के बिड़ला कन्वेंशन सेंटर में 20-22 जुलाई तक आयोजित होने वाले ‘राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट.2018’ के प्रचार-प्रसार के मद््देनजर शुक्रवार को होटल राजविलास के सभागार में पर्यटन विभाग और फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटेलिटी एण्ड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफ.एच.टी.आर) द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
एफएचटीआर के महासचिव ज्ञानप्रकाश ने बताया कि ट्रेवल मार्ट के माध्यम से देशी पर्यटकों को राजस्थान भ्रमण के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा। पर्यटन विभाग और एफएचटीआर के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित होने वाला यह मार्ट स्थानीय होटल, रिसोर्ट, हैरिटेज होटल व्यवसायियों के लिए देश भर से आए ट्रेवल-टूर ऑपरेटर्स व निवेशकों के समक्ष अपने होटल को प्रदर्शित करने के साथ-साथ, बी2बी बैठकों के द्वारा सहयोग करने का अवसर भी प्रदान करेगा। इसके साथ ही पर्यटन के क्षेत्रा में आ रहे नवीनतम परिवर्तनों, पर्यटकों के रूझानों एवं अन्य नवीन विधाओं के बारे में जानकारियां भी प्राप्त हो सकंेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में अनेक ऐतिहासिक स्थल हैं। प्रदेश वायु,सड़क व रेल मार्ग द्वारा देश के सभी भागों से जुड़ा हुआ है। आवश्यकता इस बात की है कि प्रदेश में नए पर्यटन स्थलों का विकास कर, उनकी जानकारी देशी-विदेशी पर्यटकों को दी जाए।
पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि बीकानेर में भी पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां अधिकाधिक पर्यटक आएं, इसके लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। फेडरेशन के मोहन सिंह ने बताया कि मार्ट में ट्रेवल, ट्रेड और पर्यटन उद्योग से जुड़े हुए लगभग 200 निवेशक भाग लेंगे। यहां लगने वाले स्टॉल्स के माध्यम से होटल व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान के साथ-साथ क्षेत्रा की संस्कृति, खानपान, हैण्डीक्राफ्ट व अन्य विशेषताओं की भी निवेशकों को जानकारी दे सकेंगे।
इस अवसर पर विभिन्न होटल प्रतिनिधि उपस्थित थे।