आज़ाद सिंह राठौड़ का अभिनन्दन किया गया

सर्वप्रथम कुड़ला गाँव की सरहद पर गाँव के युवाओं द्वारा आज़ाद सिंह राठौड़ का अभिनन्दन किया गया व उसके पश्चात बाइक रैली निकाली गयी । बाइक रैली के शिवकर गाँव में सभा स्थल पर पहुँचने पर स्थानीय निवासियों द्वारा आज़ाद सिंह राठौड़ का अभिनन्दन किया गया ।
इस कार्यक्रम में मंच पर श्री भीमाराम जी मेघवाल , श्री दुर्गेश हुडा – पूर्व पंचायत समिति सदस्य, श्री डूंगरा राम बाना , श्री गोरधन सिंह शिवकर , श्री अचलाराम – सरपंच गालाबेरी , श्री शम्भू सिंह – सरपंच बाड़मेर आगोर , श्री सांवता राम माली, श्री छगन सिंह , आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आज़ाद सिंह ने कहा कि शिवकर मेरा पैतृक गाँव है । मैंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है इसलिए घर आ कर बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद व मार्गदर्शन लेने आया हूँ ।
भविष्य में भी मैं आप लोगों के साथ बना रहूँगा । आप किसी भी समय याद करें , हर सुख दुःख की घड़ी में आप मुझे अपने साथ पायेंगे ।
साथ ही आज़ाद सिंह ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी , मैं उसे पूर्णतया निभाऊंगा व उसके लिए आप सबके आशीर्वाद व साथ की जरूरत है ।
अन्य वक्ताओं ने भी मंच से शिवकर गाँव की समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके समाधान व पैरवी की अपील की ।
साथ ही अन्य मंचासीन गणमान्य लोगो ने कहा कि, “आने वाला समय युवाओं का है “ तथा आज़ाद सिंह को हर संभव मदद व साथ का भरोसा दिलाया ।
वहीं इस कार्यक्रम में 36 कौम के लोगों ने पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
कार्यक्रम में श्री पूनमाराम गोदारा , श्री हुकमाराम मेघवाल, श्री परागाराम मेघवाल , श्री लाभु राम भाम्भू , श्री मोहन सिंह झाला , श्री हेम सिंह , श्री चम्पालाल , श्री रूपगिरी , श्री लक्ष्मण , श्री जोगाराम बाना आदि गणमान्य उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!