बीकानेर। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सेवा संस्थान, बीकानेर के पदाधिकारियों ने रविवार को शहरी जन कल्याण सेवा संस्थान, बीकानेर में महिलाओं के प्रशिक्षण हेतू सिलाई प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि हनुमान प्रसाद सोनी व अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट विजय प्रकाश गोयतान ने फीता काटकर किया। शिविर स्थल माजीसा की बाड़ी, नवलसागर कुए के पास, बीकानेर में करीब 50 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने अपना पंजीयन कराया। संस्था के मुख्य अतिथि सोनी ने प्रशिक्षण समाप्ति पर सबसे अच्छा सिलाई कार्य करने वाली महिलाओं को उचित ईनाम एवं बाकी महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार देने की बात कही। संस्था के पदाधिकारी डा. मेघराज आचार्य, खुशालचंद व्यास, श्यामसुंदर धूपड़, जगदीश प्रसाद अग्रोया, सीताराम डांवर, मांगीलाल भामा, किस्तूरचंद सोनी, संगीता सिंह और पुष्पा, विक्की सैनी सहित अनेक गणमान्य समाज के व्यक्तियों ने भाग लिया।