कांग्रेस सेवादल ने किए ब्लाॅक संगठक, नगर मुख्य संगठक नियुक्त

फ़िरोज़ खान
बारां 21 मई। मुख्य संगठक जिला कांग्रेस सेवादल अशरफ देशवाली द्वारा ब्लाॅक संगठक मांगरोल तथा नगर मुख्य संगठक बोहत पद पर नियुक्तियां प्रदान की गई है।
मुख्य संगठक जिला कांग्रेस सेवादल अशरफ देशवाली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिला कांग्रेस कमेटी बारां अध्यक्ष पानाचंद मेघवाल के निर्देशानुसार ब्लाॅक संगठक मांगरोल के पद पर धनराज मीणा तथा नगर मुख्य संगठक बोहत के पद पर विक्रम सिंह चैधरी को नियुक्त किया गया है।
ब्लाॅक संगठक मांगरोल एवं नगर मुख्य संगठक बोहत को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया द्वारा माल्यार्पण करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया तथा उन्हें कांगे्रस पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने की बात कही। कांग्रेस सेवादल द्वारा धनराज मीणा को ब्लाॅक संगठक मांगरोल तथा विक्रमसिंह चैधरी को नगर मुख्य संगठक बोहत बनाए जाने पर अतिरिक्त जिला मुख्य संगठक नासिर मिर्जा, ब्लाॅक मुख्य संगठक फकरूद्वीन पठान, पार्षद शिवशंकर यादव, कौशल चैधरी, नियाज मोहम्मद, रोहित गुर्जर, हेमराज बैरवा, विजय यादव, जगदीश पांचाल, पार्षद अंता देवेन्द्र वैष्णव आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!