स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

बीकानेर, 21 मई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि पर स्व. राजीव गांधी स्मारक समिति संयोजक चंद्र प्रकाश गहलोत द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। समिति के संयोजक चंद्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि स्व. राजीव गांधी कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे और देश में संचार क्रांति के जनक 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मताधिकार देने आधुनिक भारत के जनक मेें और देश को समृद्धि बनाने की इच्छा रखते थे। उन्होंने देश को अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया। वहीं श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी ने बताया कि स्व. भारत रत्न राजीव गांधी देश की 21 वीं सदी की और बढ़ाने के लिए अग्रसर रहे। अनेक अधूरे कार्यों को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दृढ़ इच्छा से पूरा करेंगे। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम मुस्तफा (बाबू भाई), बल्लभ कोचर, प्रेमरतन जोशी, सेवादल पूर्व अध्यक्ष नृसिंह दास व्यास, पूर्व देहात सेवादल अध्यक्ष योगेश पालीवाल, होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास, पूर्व पार्षद गोपाल पुरोहित, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरालाल हर्ष, पूर्व पार्षद गजानंद शर्मा, आयोजन समिति के सदस्य आनंद बोरा, पांचीलाल गहलोत, अभिषेक गहलोत, मोइन सुथार, मो. उमर, महेंद्र परिहार, शिवेंद्र नागल, मिर्जा हैदर बेग, चंद्रेश शर्मा, राहुल चौपड़ा, विनोद सोनी, प्रदेश महिला कांग्रेस से सुषमा बारुपाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, प्रेमलता राठौड़, राधा भार्गव, युवा नेता महावीर गहलोत (डॉन), महाराज बिस्सा एवं देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, हनुमान चौधरी, प्रहलाद मार्शल, नारायण सिंह चारण, प्रदीप चौधरी, ओमप्रकाश सैन, बल्लभ कुमार, नेमाराम जाखड़, पवन पुरोहित, शिवकुमार स्वामी आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!