भाजपा के चार वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

पक्षियों के लिए लगाए पालसिए, उपलब्धियां बताई मनाई खुशियां
बीकानेर। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों से समृद्ध व खुशहाल भारत का उदय हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से दुनिया में भारत की साख और धाक कायम हुई है। यह बात नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने अपने आवास पर सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में कही। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि भाजपा के सुशासन का ही परिणाम है कि बीकानेर में भी कई ऐसी उपलब्धियां हुई हैं जो लम्बे समय से अटकी रही हैं। न्यास द्वारा कई ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां आजादी के बाद सड़क नहीं बनी थी वहां अब बनाई गई है। उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इण्डिया सहित विभिन्न योजनाएं लागू कर जनता के लिए सकारात्मक कार्य हुए हैं।
भाजयुमो देहात जिला मंत्री पवन महनोत ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के आगे केक काटा गया व पक्षियों के लिए 500 पालसिए वितरित किए। उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जताई।
कार्यक्रम में उपमहापौर अशोक आचार्य ने बताया कि चार वर्षों में बीकानेर में भाजपा सरकार द्वारा अनेक कार्य करवाए गए जिनमें एलइडी लाइटों का कार्य काफी सराहनीय हुआ है। भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने बताया कि चार साल में कई विकास कार्य तो ऐसे हैं जो विपक्ष के शासन में कभी नहीं हुए। भाजपा नेता ओम राजपुरोहित ने बताया कि वृहद स्तर पर सड़कों का निर्माण, सामुदायिक भवनों का निर्माण, रेलवे, हवाई सेवा सहित अनेक ऐसे कार्य बीकानेर में हुए हैं जो भाजपा सरकार की देन हैं।
यह रहे उपस्थित- भाजयुमो शहर जिला महामंत्री विक्की गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व पार्षद बंशीलाल तंवर, शेखर आचार्य, पार्षद नरेश जोशी, भगवती प्रसाद गौड़, दिनेश उपाध्याय, दीपक व्यास, गिरिराज जोशी, मोहम्मद ताहिर, श्रवण गोदारा, सुशील शर्मा, कुलदीप यादव, प्रणव भोजक, निर्मल गहलोत, गौरव चौधरी, रघुवीर झंवर, आनन्द जोशी, सत्यनारायण गहलोत, मदन सारड़ा, तोलचन्द जोशी, प्रहलाद पंचारिया, मनोज सोलंकी, महादेव सैन, विशाल गोलछा, सुरेन्द्र कोचर, तनु काका, आनन्द सोनी, राजेन्द्र शर्मा, विकास सोलंकी, सुनील सोलंकी, बिरजू महाराज सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!