रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा क्लब द्वारा इंग्लिश स्पोकन क्लासेज का शुभारंभ

बीकानेर। शहर के इंग्लिश गुरु किशोर सर व उनके सुपुत्र करन सिंह राजपुरोहित के माध्यम से स्कूल के बच्चों को इंग्लिश स्पोकेन व बेसिक इंग्लिश कोर्स कराया जाएँगा l इस कोर्स का समय प्रात 8 से 10 बजे होगा l कोर्स के लिए स्कूल द्वारा बच्चों के लिए क्लास रूम भी उपलब्ध कराया गया l आज इस का शुभारंभ स्कूल के भामाशाह प्रदीप चोपड़ा द्वारा किया गया l उन्होंने इस अवसर पर अपने विचार व अपने जीवनकाल के कई पहलू बच्चों को बताए एवं इनको अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी l इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल मोहर सिंह यादव ने अपने विचार रखे l क्लब के साथी व असिस्टेंट गवर्नर मनोज गुप्ता ने भी अपने विचार रखे l इस अवसर पर क्लब के साथी राजन, अनीस अहमद, डॉ अंबुज गुप्ता, पंकज पारीक, सुरेश भाई, अभिषेक अवं अर्पित अग्रवाल भी पहुंचे

error: Content is protected !!