खेल जीवन का अभिन्न अंग है और खेल के माध्यम से हम अपना कैरियर निर्माण कर सकते है बाड़मेर की खेल प्रतिभाओं ने न सिर्फ राज्य स्तर पर अपितु राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सफलता के झंडे गाड़े है उक्त उदगार कंग्रेस के युवा नेता आजादसिंह राठौड़ ने भादरेश में आयोजित महात्मा ईशरदास प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये !!
आयोजन समिति के कमलदान चारण ने बताया कि समापन समारोह के अध्यक्ष चारण समाज के पूर्व अध्यक्ष मुरारदान चारण ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ही सौहार्द कायम होता है जिससे 36 कौम के खेल प्रेमी ओर खिलाड़ी आपस मे तालमेल बिठाते है पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रघुवीरसिंह तामलोर ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान मर बाड़मेर की कई प्रतिभाओं ने थार का नाम रोशन किया है जो कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है !इस दौरान पार्षद किशोर शर्मा,लखदान चारण, समाजसेवी अक्षयदान ने भी अपने विचार रखे
ये रहे विजेता
आयोजक कमल चारण ने बताया कि रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 29 टीमों ने भाग लिया जिसका फाइनल मुकाबला झणकली ओर भादरेश के मध्य खेला गया जिसमें झणकली ने प्रतापदान ओर समीर शर्मा के बेहतर प्रदर्शन से फाइनल में भादरेश को शिकस्त दी
इस दौरान मैन ऑफ द सीरीज समीर शर्मा रहे अम्पायर की भूमिका खेतदान ओर हेतुदान रहे
ये रहे उपस्थित
इस दौरान हेतु दान जी,खेतदान ,सवाईसिंह लुणु,प्रतापदान ,समीर शर्मा ,खेताराम ,राजूराम ,लूणा राम ,हनीफ खान सहित सभी कई खेल प्रेमी मौजूद रहे